अशोक गहलोत का ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना : राजनीतिक द्वेष में जनता को ट्रैफिक के नरक में झोंका, कहा- जाम से जूझता जयपुर मांग रहा जवाब

बाकी चार सैटेलाइट बस टर्मिनलों का अता-पता नहीं ‌

अशोक गहलोत का ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना : राजनीतिक द्वेष में जनता को ट्रैफिक के नरक में झोंका, कहा- जाम से जूझता जयपुर मांग रहा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हीरापुरा सैटेलाइट बस टर्मिनल दो साल से तैयार होकर भी बंद है। गहलोत ने सरकार पर राजनीतिक द्वेष के चलते शहर को ट्रैफिक जाम के हवाले करने का आरोप लगाया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि ट्रैफिक जाम से जूझता जयपुर जवाब मांग रहा है। जयपुर में अंदर आने वाली बसों का ट्रैफिक शहर से बाहर ही रोकने के लिए बनाया गया हीरापुरा सैटेलाइट बस टर्मिनल पिछले 2 साल से लगभग बनकर तैयार है, लेकिन सरकार के फीता काटने के इंतजार में ताला बंद पड़ा है। बाकी चार सैटेलाइट बस टर्मिनलों का अता-पता नहीं ‌है।

कांग्रेस की दूरदर्शी सोच (मेट्रो, सैटेलाइट टाउन कनेक्टिविटी) को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जयपुर के तमाम नागरिक जाम से परेशान हैं। गहलोत ने सरकार से सवाल किया है कि क्या राजनीतिक द्वेष के लिए जयपुर की जनता को ट्रैफिक के नरक में झोंका जा रहा है?

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट