जज्बे को सलाम : देश सेवा के चलते पिता को राजस्थान का जवान नहीं दे सका कंधा 

ग्रामीणों ने निभाया देश के सिपाही का अपने परिवार के प्रति कर्तव्य

जज्बे को सलाम : देश सेवा के चलते पिता को राजस्थान का जवान नहीं दे सका कंधा 

ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी और राजाराम के समर्पण को नमन किया।

जयपुर। भारत-पाक तनाव के बीच चाकसू के जवान राजाराम को श्रीनगर में मोर्चे के दौरान घर से फोन आया और जब उन्हें सूचना दी गई कि उनके पिता नहीं रहे तो बेटे के लिए एक बार जैसे सब कुछ सुन्न हो गया। कुछ ही क्षणों में राजाराम को देश के लिए ली अपनी कसम याद आई तो उसने कहा-वह अभी तो आ नहीं पाएगा और इतना कहकर उसकी रूलाई फूट पड़ी। इस तरह भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देश की सेवा के चलते राजस्थान का एक जवान अपने पिता को कंधा नहीं दे सका। यह मार्मिक कहानी जयपुर जिले की चाकसू तहसील के कादेड़ा ग्राम पंचायत की बंधा की ढाणी से जुड़ी हुई है। यहां के निवासी बीएसएफ का जवान राजाराम धनकड़ अभी श्रीनगर में तैनात है, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। चाकसू विधायक रामावतार बैरवा ने बताया कि गुरुवार को जवान राजाराम के पिता कालूराम धनकड़ का निधन हो गया।

उनके अचानक चले जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई लेकिन इस दुखद घड़ी में राजाराम युद्ध जैसे हालात के चलते छुट्टी नहीं ले सके और अपने पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच पाए। राजाराम वर्तमान में सेना में तैनात हैं। राजाराम ने फोन पर अपने परिजनों से बात कर पीड़ा तो साझा की, लेकिन देश सेवा की भावना ने उन्हें अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटने दिया। विधायक के अनुसार कि कालूराम धनकड़ के निधन से उनकी पत्नी और परिवार गहरे सदमे में हैं। मां की आंखों में आंसू और दिल में बेटे पर गर्व-दोनों साथ दिखाई दिए। राजाराम की अनुपस्थिति में गांववासियों ने पूरे सम्मान के साथ कालूराम का अंतिम संस्कार किया। ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी और राजाराम के समर्पण को नमन किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
धमकियों के बावजूद अब तक न तो ई-मेल भेजने वाले का पता चल पाया है और न ही ऐसी घटनाओं...
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी