पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में

राजधानी जयपुर में भी सुबह से कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। इसके चलते आज तीसरे दिन भी जयपुर सहित कई जिलों में अल सुबह से मावठ का दौर जारी है।

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। इसके चलते आज तीसरे दिन भी जयपुर सहित कई जिलों में अल सुबह से मावठ का दौर जारी है। एक ओर जहां मावठ से आमजन सर्दी से ठिठुर रहा है वहीं मावठ से किसानों के चेहरे खिले है। सरसों, चना, गेहूं सहित रबी की फसलों को इससे फायदा होगा। घने कोहरे के आगोश में प्रदेश के कई जिले है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है। कई जिलों में दृष्यता 50 मीटर से भी कम है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है। कई जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्द हवाओं का जोर रहेगा। कोहरे की अधिकता के चलते अलाव  जलने लगे है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में हाड़कांप सर्दी पड़ेगी।
आपको बता दें कि राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय