सूचना सहायक भर्ती की डमी अभ्यर्थी ने दी परीक्षा
सूचना सहायक की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी
उक्त परीक्षा में दौसा निवासी मुकेश कुमार मीणा की जगह पर अशोक कुमार विश्नोई ने परीक्षा दी। कालवाड़ थाना पुलिस ने परीक्षा के दौरान कुछ डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा था।
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 जनवरी को आयोजित सूचना सहायक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी ने एग्जाम दिया था। इस संबंध में केंद्र अधीक्षक रामगोपाल वर्मा ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी को रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार में सूचना सहायक की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।
उक्त परीक्षा में दौसा निवासी मुकेश कुमार मीणा की जगह पर अशोक कुमार विश्नोई ने परीक्षा दी। कालवाड़ थाना पुलिस ने परीक्षा के दौरान कुछ डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा था। इनमें असल अभ्यर्थी मुकेश कुमार भी शामिल था, जब इससे पूछताछ हुई, तो इसने बताया कि इसकी जगह पर डमी अभ्यर्थी अशोक कुमार ने सूचना सहायक की एग्जाम दी है। मामले में पुलिस अन्य डमी अभ्यर्थी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
Tags: exam
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Aug 2026 11:28:21
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा...

Comment List