पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर कार्रवाई : ईडी ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में जमीनों से जुडे दस्तावेेज जप्त

ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज और अन्य सबूत जब्त किए

पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर कार्रवाई : ईडी ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में जमीनों से जुडे दस्तावेेज जप्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के अजमेर रोड स्थित आवास, बहरोड सहित दस ठिकानों पर छापेमारी की

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के अजमेर रोड स्थित आवास, बहरोड सहित दस ठिकानों पर छापेमारी की। यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फर्म के जरिए सरकारी परियोजनाओं में घटिया सामग्री सप्लाई की। इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज और अन्य सबूत जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार यादव की फर्म द्वारा नियमों का उल्लंघन कर ठेकों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। ईडी की टीम ने वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े कई कागजात और डिजिटल डेटा भी जब्त किया है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यादव के खिलाफ कई अन्य गंभीर आरोपों की भी जांच चल रही है। ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में हलचल मची हुई है। यादव के ठीकनो पर पांच करोड़ की नकदी, चार करोड़ के सोने का सामान सहित अन्य बड़ी मात्रा में जमीनों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश