शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद, पुरुषोत्तम शर्मा- दीपावली पर सिंधी कैम्प से ही चलेंगी रोडवेज बसें
अलग-अलग चार जगहों से बसों को चलाने की बात कही
दिवाली पर शहर में यातायात का दबाव कम करने और बाजारों में भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव करने का प्रयास किया।
जयपुर। दिवाली पर शहर में यातायात का दबाव कम करने और बाजारों में भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव करने का प्रयास किया। इसके तहत 3 से 9 नवंबर तक रोडवेज बसें सिंधीकैम्प बस स्टैंड से संचालित नहीं करने के बजाय अलग-अलग चार जगहों से बसों को चलाने की बात कही।
इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने इस संबंध में रोडवेज प्रशासन को निर्देश जारी किए। लेकिन सोमवार शाम को रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा सिंधीकैंप रोडवेज का नोटिफाइड बस स्टैंड है। ऐसे में यहीं से बसों का संचालन होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Nov 2026 13:13:34
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में...

Comment List