करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव नामांकन आज, पांच जनवरी को वोटिंग

करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव नामांकन आज, पांच जनवरी को वोटिंग

विधानसभा क्षेत्र करणपुर में चुनाव के लिए 12 दिसंबर से अधिसूचना के साथ ही नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिये 12 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

जयपुर। विधानसभा क्षेत्र करणपुर में चुनाव के लिए 12 दिसंबर से अधिसूचना के साथ ही नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिये 12 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

अधिसूचना के साथ ही आरओ करणपुर नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। 19 दिसम्बर तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की छंटनी और 22 दिसम्बर तक नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। पांच जनवरी को मतदान और 8 जनवरी को मतों की गणना जिला मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 

विधानसभा क्षेत्र एक नजर
करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस को नए प्रत्याशी का नामांकन करना होगा। करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 249 मतदान केंद्र हैं। क्षेत्र में छह दिसंबर तक 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता थे। इनमें 1,25,850 पुरुष व 1,14,966 महिला, 180 सर्विस वोटर और 10 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल