विपक्ष में था तब भी बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने दी, अब राज में भी अपमान हुआ : किरोड़ी 

सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया 

विपक्ष में था तब भी बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने दी, अब राज में भी अपमान हुआ : किरोड़ी 

राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है।

जयपुर। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष में थे, तब वे सड़कों पर लड़ते रहे, तब भी उनका अपमान हुआ था और अब भाजपा राज में भी उनका अपमान हो रहा है। समय अब मिलावट का है, सरकार की हां में हां मिलाते रहो, तो रिश्ते अच्छे रहते हैं। हां जी की जगह अगर ना की, तो मर जाओगे, लेकिन मेरी ऐसी आदत नहीं रही है। मैं सच बोलता हूं। पिछली सरकार के समय में विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरा। विपक्ष में सड़कों पर लड़ते रहे। इसीलिए हमारी सरकार आई है, लेकिन जिन मुद्दों पर लड़ाई लड़ी, वह पूरे नहीं होते, तो मैं भी मुरझा जाता हूं।  

भ्रष्टाचार पेपर लीक और युवाओं के मामले हैं, पिछली सरकार में वीरांगनाओं का मामला भी उठाया था, तब उस वक्त मेरा अपमान हुआ और अब राज में भी अपमान हो रहा है। तब बीजेपी ऑफिस में भी मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने दी गई। बीसलपुर में गार्डन के नाम पर बजरी निकालने के ठेका फार्म पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वहां कंपनी गार्डन की जगह रोजाना ढाई किलोमीटर एरिया से 7 करोड़ की बजरी निकल रही है, लेकिन सरकार को बताए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारी आंखों के सामने ऐसा हो रहा है।

किरोड़ी लाल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभीभाषण सुनने आए थे। अब वह 3 फरवरी से विधानसभा की शेष बैठकों से अवकाश पर रहेंगे। इसकी सूचना उन्होंने एक सप्ताह पहले विधानसभा अध्यक्ष को दे दी थी। 3 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष उनके अवकाश की अनुमति का प्रस्ताव सदन में रखेंगे।

 

Read More अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात
ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले की खबर, लेकिन कोई हताहत नहीं। आग पर काबू पा लिया गया...
कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड
राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित
जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब