कार एवं ट्रक में टकराने के बाद लगी आग, 3 लोग झुलसे

ट्रक जयपुर की तरफ से भरतपुर की तरफ आ रहा था

कार एवं ट्रक में टकराने के बाद लगी आग, 3 लोग झुलसे

राजस्थान में भरतपुर जिले में खेड़ली मोड़ थाने के सामने एक केंट्रा कार और तरबूज लदे ट्रक के आपस में टकराने के बाद आग लग गई जिसमें दोनों वाहनों के चालको सहित तीन लोग झुलस गए

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले में खेड़ली मोड़ थाने के सामने एक केंट्रा कार और तरबूज लदे ट्रक के आपस में टकराने के बाद आग लग गई जिसमें दोनों वाहनों के चालको सहित तीन लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुई इस घटना में घायल दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर को इलाज के लिए भुसावर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाने के सामने ही हुई इस घटना से पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर बुला ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। कार जयपुर की तरफ जा रही था जबकि ट्रक जयपुर की तरफ से भरतपुर की तरफ आ रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक वैन ने ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान ट्रक के ड्राइवर ने वैन को बचाने की कोशिश की और ट्रक को गलत दिशा ले लिया, जिसकी वजह से वह सामने से आ रहे केंट्रा कार से टकरा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल