फ्लाइट के दोनों इंजन हुए फेल : टला बड़ा हादसा, डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश

विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई जा स

फ्लाइट के दोनों इंजन हुए फेल : टला बड़ा हादसा, डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश

फ्लाइट के कुछ समय के लिए बंद हुए दोनों इंजनों को ऑटो इग्निशन सिस्टम ने फिर से चालू कर दिया, तब विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई जा सकी।

जयपुर। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6 ई 7742 के चंडीगढ़ में लैंडिंग से पहले ही दोनों इंजन कुछ समय के लिए फेल हो गए। पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग करवाई गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस संबंध में डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए है। फ्लाइट के कुछ समय के लिए बंद हुए दोनों इंजनों को ऑटो इग्निशन सिस्टम ने फिर से चालू कर दिया, तब विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई जा सकी। यह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 5.50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। 

फ्लाइट को करीब 1.10 घंटे बाद सुबह सात बजे चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग से करीब 15 मिनट पूर्व फ्लाइट के एक इंजन में फ्लेम आउट (ईंधन जलना बंद होने) की समस्या हो गई। एयरलाइंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने से इंजन में यह समस्या हुई थी और प्रापेलर की गति कम हो गई और ईंधन जलना कुछ समय के लिए बंद हो गया था, लेकिन इंजन नियंत्रण प्रणाली ने समस्या का तुरंत समाधान कर दिया। 

एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी को भी दिए जांच के आदेश
घटना के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसमें उन्होंने एयरलांइस कंपनी के साथ ही एयरक्राफ्ट एटीआर-72 बनाने वाली कंपनी को भी प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

प्रकरण की जांच कराने के डीजीसीए ने आदेश जारी कर दिए हैं और जांच के बाद जल्द रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- चरण सिंह, ऑफिसर इंचार्ज एंड एयर ट्रैफिक सर्विसेज इंचार्ज

Read More विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता : देशभर से 64 टीमें शामिल, पंवार ने विधि शिक्षा की सामाजिक प्रासंगिकता पर दिया बल

 

Read More पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की होगी परीक्षा, जानें परीक्षा की तारीख

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास