राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर परिसर को करवाया खाली, पुलिस की जांच पर उठ रहे सवाल

डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन स्क्वॉड की टीमें हाईकोर्ट पहुंचीं

राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर परिसर को करवाया खाली, पुलिस की जांच पर उठ रहे सवाल

राजस्थान हाईकोर्ट में एक बार फिर बम धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। यह लगातार चौथे दिन चौथी बार बम धमकी मिली है। पिछले 40 दिनों में छह बार है जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर परिसर खाली करवाया गया।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में एक बार फिर बम धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। यह लगातार चौथे दिन चौथी बार बम धमकी मिली है। पिछले 40 दिनों में छह बार है जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर परिसर खाली करवाया गया।

सघन तलाशी अभियान, सभी सुनवाइयाँ स्थगित : सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन स्क्वॉड की टीमें हाईकोर्ट पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। सुरक्षा कारणों से आज की सभी सुनवाइयों को स्थगित करना पड़ा, जिससे न्यायिक कार्य पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस की जांच पर उठ रहे सवाल : लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद मेल भेजने वाले का पता न लग पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी फर्जी धमकियों को भी अत्यंत गंभीरता से निपटाना जरूरी है, वरना भविष्य में कोई बड़ी सुरक्षा चूक हो सकती है।

40 दिनों में 6 धमकी, बढ़ी दहशत : पहली धमकी 31 अक्टूबर को मिली थी, जबकि 5 और 8 दिसंबर को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल आए। लगातार धमकियों के चलते कर्मचारियों, वकीलों और आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Read More विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक : सदन की रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं  से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, कहा- सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच



Read More जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घर्षण से निकली चिंगारी...
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा