पूर्व विधायक बलजीत यादव का प्रार्थना-पत्र खारिज, गिरफ्तारी को बताया था अवैध

हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है

पूर्व विधायक बलजीत यादव का प्रार्थना-पत्र खारिज, गिरफ्तारी को बताया था अवैध

समन का जवाब भी उनकी ओर से दिया गया है, लेकिन ईडी ने उन्हें नहीं माना। इसके अलावा एसीबी के मूल केस में हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

जयपुर। ईडी मामलों की विशेष अदालत ने एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड से जुड़े करीब 3.72 करोड रुपए की धांधली के मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव की ओर से दायर प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। प्रार्थना पत्र में बलजीत यादव ने कई आधारों पर अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था। अदालत ने आरोपी पूर्व विधायक की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि को भी 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। प्रार्थना पत्र में कहा कि मामले में उसकी गिरफ्तारी अवैध है। ईडी प्रकरण में खरीदे गए सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है। सामान के बदले हुए कुल भुगतान की समान राशि का मनी लॉन्ड्रिंग का केस कैसे हो सकता है। इसके अलावा ईडी की ओर से दिए गए समन का जवाब भी उनकी ओर से दिया गया है, लेकिन ईडी ने उन्हें नहीं माना। इसके अलावा एसीबी के मूल केस में हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

ऐसे में ईडी गिरफ्तार नहीं कर सकती। इसलिए उसकी गिरफ्तारी अवैध है। वहीं ईडी की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट ने एसीबी केस में गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। जबकि ईडी अलग जांच एजेंसी है और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अपराध में जांच कर रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।

Tags: illegal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका