टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और लीजेंडरी एक्टर जितेन्द्र जयपुर पहुंचे, बड़ी संख्या में फैंस मौजूद

तुषार कपूर आएंगे जयपुर 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और लीजेंडरी एक्टर जितेन्द्र जयपुर पहुंचे, बड़ी संख्या में फैंस मौजूद

पूर्व कप्तान एमएस धोनी और अभिनेता जितेंद्र जयपुर पहुंचे। धोनी निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए और एयरपोर्ट से सीधे रामबाग होटल गए। जितेंद्र पत्नी शोभा कपूर का जन्मदिन मनाने आए हैं। एकता कपूर रणथंभौर पहुंचीं, जबकि सुनील शेट्टी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने जयपुर आए।

जयपुर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और लीजेंडरी एक्टर जितेन्द्र जयपुर पहुंचे। धोनी निजी कार्यक्रम में शामिल होने और जितेन्द्र अपनी पत्नी शोभा कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए यहां आए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर धोनी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंच गए। धोनी सीधे एयरपोर्ट से होटल रामबाग के लिए रवाना हो गए। धोनी की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबन्धन भी काफी अलर्ट मोड पर है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर का जन्मदिन मनाने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। कपूर परिवार का यह निजी और खास सेलिब्रेशन एक फरवरी को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जितेंद्र की बेटी और जानी-मानी निर्माता एकता कपूर भी अपने बच्चों के साथ सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचीं। जहां उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। इसी बीच जयपुर एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आए। वे जयपुर में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं।

तुषार कपूर आएंगे जयपुर : जितेंद्र के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर भी अपने बच्चों के साथ जयपुर पहुंचेंगे। पूरा कपूर परिवार मिलकर शोभा कपूर का जन्मदिन मनाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान