मुहाना में सवा करोड़ की डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार

अमीर बनने की चाह में ज्वैलर के साथ की थी लूट की वारदात 

मुहाना में सवा करोड़ की डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरापियों ने बताया कि परिवादी की दुकान के आस- पास ही टहलने के लिए आते-जाते थे।

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपए की डकैती की वारदात का 72 घण्टे में खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का पीछा करने के दौरान दो आरोपी बाइक गिरने से घायल हो गए। डीसीपी दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि 23 अक्टूबर को मुहाना ग्राम पंचायत के पास मोहनपुरा रोड पर एक कार और बाइक सवार सात-आठ बदमाशों ने ज्वैलर राजकरण प्रजापत से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

प्रजापत अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। बदमाशों ने प्रजापत की गाड़ी रुकवाकर सरिए से गाड़ी पर हमला कर सोने-चांदी के करीब सवा करोड़ के जेवर लेकर फरार हो गए। ज्वैलर प्रजापत ने दीपावली के अवसर पर मिले आर्डर के अनुसार ग्राहकों के लिए सोने-चांदी के जेवर बना रखे थे। पुलिस ने मुखबिर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी रोहित सैनी उर्फ  रिकू माली (23) निवासी पीपला भरतसिहं मुहाना, अंकित मीणा (20)निवासी सराय पुलिस बामनवास हाल निवास कच्ची बस्ती पीपला भरतसिंह मुहाना, दीपक बलाई (19) निवासी छान्देल पुलिस थाना चाकसू हाल निवास कच्ची बस्ती पीपला भरतसिह मुहाना और लोकेश सैनी (22) निवासी छोटी झापदा लालसोट दौसा हाल निवासी किरादादार मुहाना को गिरफ्तार किया है।

कैसे दी वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरापियों ने बताया कि परिवादी की दुकान के आस- पास ही टहलने के लिए आते-जाते थे। ऐसे में ज्वेलर को रोजाना सोना-चांदी को बैगों में भरकर आते-जाते देखते थे। उसे लूटने की योजना बना, रैकी की। वारदात में किराए की गाड़ी काम में लेना सामने आया है। लूटे गए माल के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस से बचने के लिए मोटर साइकिल स्लिप हो गई, जिससे उनके चोटें आई हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट