पच्चीस बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान हुए हर्जे खर्चे की वसूली संबंधित कॉलोनाइजरों से वसूल की जाएगी। 

पच्चीस बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को जोन 14 में निजी खातेदारी की करीब 25 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मानपुरा, टीलावाला में करीब 15 बीघा, बान्यावाली से एल एण्ड टी रोड़ में करीब चार बीघा एवं दूसरी दो बीघा के साथ ही बान्यावाली से डाबला खुर्द जाने वाली रोड़ पर करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान हुए हर्जे खर्चे की वसूली संबंधित कॉलोनाइजरों से वसूल की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर