शहर में आज से नहीं उठेगा कचरा : सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई भर्ती 2025 को पुन: चालू ; मृतक कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने सहित 11 मांगों को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश

गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं

शहर में आज से नहीं उठेगा कचरा : सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई भर्ती 2025 को पुन: चालू ; मृतक कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने सहित 11 मांगों को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश

सफाई कर्मचारियों की सफाई भर्ती 2025 को पुन: चालू, मृतक कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, कर्मचारियों के बकाया के भुगतान एवं नए एप के माध्मय से हाजिरी नहीं कराकर पुरानी बायोमैट्रिक से हाजिरी कराने सहित 11  सूत्री मांगों के लिए करीब आठ हजार सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल का ऐलान किया।

जयपुर। सफाई कर्मचारियों की सफाई भर्ती 2025 को पुन: चालू, मृतक कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, कर्मचारियों के बकाया के भुगतान एवं नए एप के माध्मय से हाजिरी नहीं कराकर पुरानी बायोमैट्रिक से हाजिरी कराने सहित 11 सूत्री मांगों के लिए करीब आठ हजार सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल का ऐलान किया। अब सफाई कर्मचारी बुधवार से सफाई का कार्य नहीं करेंगे। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के 17 नवंबर से चल रहे आंदोलन के दौरान 20 नवंबर तक क्रमिक अनशन किया और उसके बाद संघ के प्रदेशाध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया आमरण अनशन पर हैं। 

निगम प्रशासन एवं राज्य सरकार की ओर से आश्वासन नहीं मिलने पर निगम के सफाई कर्मचारियों की मंगलवार को निगम मुख्यालय पर सभा आयोजित की गई और सफाई कर्मचारी नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष डंडोरिया ने कहा कि राज्य सरकार के साथ ही निगम प्रशासन श्रमिकों की मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

गैर वाल्मीकि रहेंगे हड़ताल से बाहर
गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता राकेश मीणा ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था बाधित नहीं हो इसके लिए गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन उनको पर्याप्त सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराएगा तो निगम संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर सफाई कार्य करेंगे। 

यह है मांग
नए एप के माध्मय से हाजिरी नहीं कराकर पुरानी बायोमैट्रिक से हाजरी कराने।  
ठेकेदारी प्रथा बंद किया जाए।
सफाई कर्मचारियों की सफाई भर्ती 2025 को पुन: चालू किया जाए।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति त्याग पत्र लागू किया जाए। 
4 अगस्त 2024 में स्वायत्त शासन विभाग एवं यूनियन के मध्य हुए समझौते के अनुसार कोर्ट केस के प्रकरणों में नियुक्ति दी जाए।
मृतक आश्रित कर्मचारियों के आश्रितों की लंबित नियुक्ति प्रकरणों का निस्तारण कर नियुक्ति दी जाए।
वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने।
कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान करने एवं आरजीएचएस कार्ड जारी करने।
सफाई कर्मचारियों को एल-1 एवं एल-2 में क्रमोन्नत किया जाए।
कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं जमादारों को यथावत कार्य करने दिया जाए।
कर्मचारियों के बकाया भुगतान एवं ऑफिस में कार्यरत कार्मिकों को मूल पदों पर लगाया जाए। 

Read More नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या

इनका कहना है
सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता हुई है। प्रशासन उनकी मांगों पर आगे भी वार्ता करने को तैयार है। शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निगम के संसाधनों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा।
-ओम थानवी, उपायुक्त स्वास्थ्य 
नगर निगम जयपुर 

Read More यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला