शहीद आश्रितों को सरकारी नियुक्ति : 14 आवेदन प्राप्त, 6 को मिली नौकरी ; अविवाहित सैनिक के मामले में भाई या बहन आश्रित की श्रेणी में शामिल

15 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पूर्व गोद लिया जाना आवश्यक

शहीद आश्रितों को सरकारी नियुक्ति : 14 आवेदन प्राप्त, 6 को मिली नौकरी ; अविवाहित सैनिक के मामले में भाई या बहन आश्रित की श्रेणी में शामिल

राज्य सरकार ने बताया कि 15 अगस्त 1947 से 31 दिसंबर 1971 तक विभिन्न युद्धों एवं रक्षा अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को राज्य सेवा में नियुक्ति का प्रावधान है। इस संबंध में राज्य सरकार ने 9 सितंबर 2022 को अधिसूचना जारी कर पात्र आश्रितों की श्रेणी निर्धारित की।

जयपुर। राज्य सरकार ने बताया कि 15 अगस्त 1947 से 31 दिसंबर 1971 तक विभिन्न युद्धों एवं रक्षा अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को राज्य सेवा में नियुक्ति का प्रावधान है। इस संबंध में राज्य सरकार ने 9 सितंबर 2022 को अधिसूचना जारी कर पात्र आश्रितों की श्रेणी निर्धारित की है। अधिसूचना के अनुसार शहीद के आश्रितों में पुत्र, पुत्री, पौत्र, पौत्री, दत्तक पुत्र, दत्तक पुत्री सहित अन्य निकट संबंधियों को भी पात्र माना गया है। अविवाहित सैनिक के मामले में भाई या बहन को भी आश्रित की श्रेणी में शामिल किया गया है। दत्तक संतान के मामले में हिन्दू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के प्रावधान लागू होंगे, जिसके तहत 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पूर्व गोद लिया जाना आवश्यक है। 15 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी को गोद लेने में किसी प्रकार की छूट का प्रावधान नहीं है और ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन भी नहीं है।

तीन वर्षों में 14 आवेदन, 6 को नियुक्ति

सरकार द्वारा सदन में दी गई जानकारी के अनुसार विगत तीन वर्षों में बलिदानी योद्धाओं के दत्तक आश्रितों से कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 6 आवेदकों को प्रावधानानुसार सरकारी नियुक्ति प्रदान की गई है। 12 आवेदन निरस्त किए गए हैं, जबकि 6 प्रकरण वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि लंबित आवेदनों का निस्तारण एक सतत प्रक्रिया है तथा संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र ही शेष प्रकरणों का समाधान किया जाएगा। इस प्रकार सरकार ने शहीद परिवारों को सरकारी सेवा में समुचित प्रतिनिधित्व देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी और सिल्वा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत : भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए की विस्तार से चर्चा, दोनों नेताओं ने की द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा मोदी और सिल्वा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत : भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए की विस्तार से चर्चा, दोनों नेताओं ने की द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा
दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी...
बाप पार्टी ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन, आरपीएससी पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई जांच की मांग
राजस्थान विधानसभा : 4.7 लाख से अधिक राजस्व वादों का निस्तारण, 9404 रास्ते खुलवाए
प्रदेश में 200 बांध-तालाबों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 300 करोड़, टोडाभीम का बिशन समंद बांध 2027 तक होगा पूर्ण
पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग तस्कर नाव पर अमेरिका का हमला : 3 लोगों की मौत, तस्करी अभियान में लगा था जहाज
एंडोवस्कुलर सिंपल कॉइलिंग तकनीक से जटिल उपचार किया : बिना ओपन सर्जरी विशाल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, युवा मरीज दूसरे दिन डिस्चार्ज
एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन पर मायावती ने जताई आपत्ति : इस तरह की घटना निन्दनीय, कहा- अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश की गरिमा को प्रभावित करता है ऐसा आचरण