सरकारी कॉलेज की छात्राओं को मिलेगी स्टार्टअप और इनक्यूबेशन की जानकारी

स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेट के रूप में कर सकते हैं नामांकन

सरकारी कॉलेज की छात्राओं को मिलेगी स्टार्टअप और इनक्यूबेशन की जानकारी
एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल और राजस्थान विश्वविद्यालय के उद्यमिता करियर हब (ईसीएच) इनक्यूबेशन सेंटर जयपुर के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 

जयपुर। एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल और राजस्थान विश्वविद्यालय के उद्यमिता करियर हब (ईसीएच) इनक्यूबेशन सेंटर जयपुर के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं और फैकल्टी राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रों और फैकल्टी के समान सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी। अब कॉलेज की छात्राएं और शिक्षक ईसीएच इनक्यूबेशन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं और अपने स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेट के रूप में नामांकन कर सकते हैं।

यह समझौता छात्राओं के बीच उद्यमिता के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्राओं को उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा। इस एमओयू पर हस्ताक्षर प्रो. सुमिता कच्छवाहा, समन्वयक, ईसीएच इनक्यूबेशन सेंटर, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर और प्रो. हेमंत पारीक, प्राचार्य, एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल, जयपुर द्वारा किए गए। इस अवसर पर महाराजा कॉलेज, जयपुर के प्राचार्य प्रो. जी. पी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह समझौता एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के लिए नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन