म्यूजियम जल्द शुरू कर गांधी वाटिका स्टडीज विजिट पाठ्यक्रमों में जोड़े सरकार: गहलोत

म्यूजियम जल्द शुरू कर गांधी वाटिका स्टडीज विजिट पाठ्यक्रमों में जोड़े सरकार: गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से एक बार फिर गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू करने का आग्रह करते हुए गांधी वाटिका की स्टडी विजिट को स्कूल- कॉलेजों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग रखी है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से एक बार फिर गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू करने का आग्रह करते हुए गांधी वाटिका की स्टडी विजिट को स्कूल- कॉलेजों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग रखी है।

गहलोत ने जी- 20 समिट की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा है कि ये तस्वीर पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट के दौरान की है, जिसमें दुनिया के शीर्ष 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष केवल एक जगह पर जाकर सम्मान में सिर झुकाकर खड़े हुए वो महात्मा गांधी की समाधि राजघाट है। जिस महान आत्मा का आज भी दुनिया में इतना सम्मान हो कि सभी सुपरपॉवर उनके सामने मृत्यु के 75 साल बाद भी सिर झुकाते हों, उनके लिए समर्पित गांधी वाटिका म्यूजियम को उद्घाटन के 7 महीने बाद तक बिना किसी कारण के बंद रखा जाना समझ के परे है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पुन: निवेदन करना चाहूंगा कि ना सिर्फ गांधी वाटिका म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए बल्कि पूर्ववर्ती सरकार की सोच के मुताबिक ही राजस्थान के स्कूल, कॉलेजों के करिकुलम में गांधी वाटिका की स्टडी विजिट जोड़ी जाए जिससे गांधीजी के विचार अधिक मजबूती से युवा पीढ़ी तक पहुंच सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी
जयपुर पूर्व पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामलों में एक साल से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सोनू...
डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की निकिता टॉप-20 तक नहीं पहुंचीं
धौलपुर: जहारवीर बाबा के दर्शन करने जा रही 12 श्रद्धालुओं से भरी वैन पोखर में समाई, 4 लोगों की मौत, 8 सुरक्षित  
Congress का BJP पर हल्लाबोल: छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा, Rahul ने कहा- अपने भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज
केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण