10 नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी, संचालन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान नहीं करेगी सरकार

प्रमाण-पत्र सहकारिता विभाग को भेजने का निर्देश दिया

10 नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी, संचालन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान नहीं करेगी सरकार

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि इनके संचालन के लिए किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी संरचनाओं को मजबूत बनाना है।

जयपुर। सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने दौसा जिले में 10 नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन को मंजूरी दे दी है। यह फैसला जिला कलेक्टर एवं जिला कमेटी की अध्यक्षता में 2 अप्रैल 2025 को हुई बैठक की अनुशंसा के आधार पर लिया गया।
इन समितियों में महेश्चरा खुर्द, कुशालपुरा, महाराजपुरा, पटटी किशोरपुरा, जगनेर तुर्कान, लाखनपुर, प्रतापपुरा, कीरतपुरा, गोलाडा और कैलाई शामिल हैं। प्रत्येक समिति के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत भवन का उपयोग 5 वर्षों तक किया जाएगा और गोदाम निर्माण के लिए 1500 वर्ग मीटर का निःशुल्क भूखंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह समितियां सहकारी समितियां अधिनियम के तहत पंजीकरण के बाद कार्य शुरू करेंगी। 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि इनके संचालन के लिए किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी संरचनाओं को मजबूत बनाना है। सभी समितियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र सहकारिता विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग