ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में हनुमान बेनीवाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में हनुमान बेनीवाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

ट्रांसप्लांट में फर्जी एनओसी से जुड़े मामले को लेकर अब आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग रखी है।

जयपुर। ट्रांसप्लांट में फर्जी एनओसी से जुड़े मामले को लेकर अब आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग रखी है।

बेनीवाल ने अपने सोशल मीड़िया अकाउंट पर लिखा कि प्रदेश में फर्जी एनओसी से किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मामला अत्यंत गंभीर है। इस पूरे मामले ने राजस्थान को शर्मसार किया है। इस मामले में स्टेट की कोई एजेंसी स्वतंत्र रूप से जांच इसलिए नही कर सकती, क्योंकि इसमें रसूखदार लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए इस मामले को सीबीआई को दे दिया जाना चाहिए। कई रसूखदारों का प्रभाव पूर्ववती और वर्तमान दोनों सरकारों में है। इसलिए इस प्रकरण में जो भी दोषी है या किसी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए और पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में करवाने अथवा सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। सरकार इस मामले में यह नहीं सोचे कि चंद लोगों के त्यागपत्र लेकर मामले में इतिश्री कर लेंगे। सरकार ने इस मामले को दबाने या किसी को बचाने का प्रयास किया तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी  विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स...
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट