जयपुर में हिट एण्ड रन : नशे में महिला ने तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, बच्ची की मौत

टक्कर मारती हुई कार को अजमेरी गेट की तरफ भाग गई

जयपुर में हिट एण्ड रन : नशे में महिला ने तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, बच्ची की मौत

पिता का उपचार जारी, एक अन्य मासूम को उपचार के बाद मिली छुट्टी, ड्रिंक एंड ड्राइव समेत सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज, गिरफ्तार

जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे शराब के नशे में धुत महिला ने तेज रफ्तार कार से दो बच्चियों के साथ बाइक पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से तीनों ही उछलकर सड़क पर गिर गए, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका पिता और ममेरी बहन घायल हो गए। ममेरी बहन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि घायल पिता का उपचार जारी है। हादसे के बाद महिला ने सड़क पर हंगामा कर दिया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल संभाला और मेडिकल कराया। पुलिस ने इस हादसे में ड्रिंक एंड ड्राइव समेत सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर लाल कोठी थाने पर हंगामा कर घेराव किया। हादसे में मौत का शिकार हुई असीमा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गिरफ्तार कार चालक महिला संस्कृति (28) मूलत: नागपुर हाल जगतपुरा की रहने वाली है।  दुर्घटना थानाप्रभारी (पूर्व) राजेश बाफना ने बताया कि जवाहर नगर के आजाद नगर निवासी इस्लामुद्दीन अपनी बेटी आशिमा (14) और उसकी ममेरी छह वर्षीय बहन चांदनी को बापू बाजार शादी में शामिल होकर वापस बाइक से घर ला रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसे महिला चला रही थी। वह टक्कर मारती हुई कार को अजमेरी गेट की तरफ भाग गई। 
डॉक्टरों ने आशिमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस्लामुद्दीन की टांग में फ्रेक्चर और छोटी बच्ची के हाथ पैर में चोट आई हैं। घटना के बाद कार चला रही युवती को बाइक सवार युवकों और पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। रास्ते में उसे रोक लिया। कार रोकते ही उसमें पीछे बैठे दो लड़के उतरकर भाग गए। रोकने के बाद वह हाथ जोड़ कर माफी मांगती रही। हादसे के बाद मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। विधायक रफीक खान सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी