बूंदी के होटल में खौफनाक वारदात : होटलकर्मियों ने 800 रुपए बिल के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार आरोपी डिटेन

मोर्चरी के बाहर परिजनोंं का हंगामा

बूंदी के होटल में खौफनाक वारदात : होटलकर्मियों ने 800 रुपए बिल के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार आरोपी डिटेन

विवाद बढ़ने पर 10 से 12 होटल स्टाफ हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर आए।

बूंदी। बूंदी के सदर इलाके में होटल पर दोस्तों के साथ खाना खाने गए युवक की होटल कर्मियों ने रात डेढ़ बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवकों का 800 रुपए के बिल को लेकर होटल कर्मियों से विवाद हो गया था। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को डिटेन भी किया है। एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम में रहने वाले नितिन खटीक (25) की हत्या कर दी गई। नितिन फाइनेंस कंपनी में काम करता था। कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम निवासी चारों मित्र रणजीत सिंह (27), हरगुन सिंह (26), नितिन खटीक (25) और ललित (24) बूंदी के वेलकम रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए थे। यहां होटल स्टाफ के साथ बिल देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर 10 से 12 होटल स्टाफ हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर आए। उन्होंने चारों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नितिन गंभीर घायल हो गया। दोस्त उसे लेकर कोटा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मोर्चरी के बाहर परिजनोंं का हंगामा
एमबीएस हॉस्पिटल की मुर्दाघर के बाहर युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने, मुआवजा देने और होटल को सीज करने की मांग की। परिजनों की मांग पर बूंदी से तहसीलदार बलबीर सिंह वार्ता करने कोटा पहुंचे। कांग्रेस नेता विजय सिंह राजू ने बताया कि तहसीलदार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से हर संभव मदद दिलाने की बात कही है। वहीं होटल को सीज करने का आश्वासन दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित