मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुँचे जवाहर सर्किल : प्रोटोकॉल को तोड़ पहुँचे मार्निंग वॉक पर, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

निवास पर भी क़रीबन पौन घंटे करते हैं योग और मार्निंग वॉक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुँचे जवाहर सर्किल : प्रोटोकॉल को तोड़ पहुँचे मार्निंग वॉक पर, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार तड़के अचानक बिना प्रोटोकॉल जवाहर सर्किल पहुंचे। बहुत ही कम सुरक्षा और  प्रोटोकॉल को तोड़ मार्निंग वॉक पर पहुँचे। सामान्य दिनों में जहां मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के लिये रूट लिया जाता वहीं, इस बार वह बेहद सीमित सुरक्षा के साथ सीधे पार्क में पहुंचे। भजनलाल शर्मा जवाहर सर्किल पर पहले भी लगातार सैर करते थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह जयपुर के जवाहर सर्किल पार्क में मॉर्निंग वॉक करते हुए ‘फिट इंडिया-फिट राजस्थान’ के संकल्प को एक बार फिर मजबूत किया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पार्क में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टहलने आए नागरिकों से सीधे संवाद किया, उनके स्वास्थ्य संबंधी अनुभव सुने और सभी को नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री शर्मा जवाहर सर्किल स्थित मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने वहां मौजूद आमजन से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ जूस भी पिया। लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने की पहल की सराहना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए समानता, न्याय और समरसता के सिद्धांत समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा स्वास्थ्य, संवाद और समाज के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता हुआ दिखाई दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत