ट्रैफिक नियम पालना की आदत डालें तो हादसों पर काफी हद तक होगा नियंत्रण : प्रेमचंद बैरवा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह

ट्रैफिक नियम पालना की आदत डालें तो हादसों पर काफी हद तक होगा नियंत्रण : प्रेमचंद बैरवा

डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

जयपुर। डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। हम यदि ट्रैफिक नियमों की पालना की आदत डाल लें तो हादसों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जाना संभव है। बैरवा गुरुवार को कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में परवाह (केयर) की थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। बैरवा ने कहा कि खराब सड़क संरचना हमारे सामने बड़ी चुनौती है। गड्ढे, गलत स्पीड ब्रेकर गलत तरीके से बनाए चौराहे भी हादसों का कारण हैं। सरकार राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और रेस्ट एरिया के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर काम कर रही है। सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। परिवहन विभाग ने भी राज्य में दस वर्षीय कार्य योजना बनाई है। हादसों पर नियंत्रण के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जिम्मेदारी तय की है। बैरवा ने इस दौरान सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। 

राजस्थान में 11 हजार मौतें दुर्घटनाओं से होती :

परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने कहा कि हम रोड सेफ्टी को किसी एक महीने में नहीं बांध सकते। देश में सालाना एक लाख 60 हजार मौतें होती हैं और राजस्थान में 11 हजार मौतें दुर्घटनाओं से होती हैं। इर्न्फोसमेंट हमारी प्राथमिकता नहीं बल्कि नियम पालन जरूरी है। ओवर स्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाना हादसों का बड़ा कारण है। आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 20 हजार से अधिक बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। समारोह में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सड़क सुरक्षा प्रहरियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया कर्मियों, कार्मिकों तथा भांकरोटा सड़क हादसे में बचाव कार्य कर अदम्य साहस का परिचय देकर मिसाल कायम करने वाले आमजन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।    

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका