क्षेत्रफल में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य, वन क्षेत्र मात्र 9.60%
राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार 33 प्रतिशत होना चाहिए वनाच्छादित क्षेत्र
वर्ष 2021 के एक आंकड़े के अनुसार देश में एक व्यक्ति को रहने के लिए औसत 4305.564 स्क्वायर फीट भूमि और राजस्थान में औसत 6458.346 स्क्वायर फीट भूमि उपलब्ध है।
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन मात्र 9.60 प्रतिशत भू-भाग पर वन क्षेत्र है। राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार 33 प्रतिशत भू-भाग पर वनाच्छादित क्षेत्र होना चाहिए। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में काफी कम भू-भाग पर ही वन है। राज्य में सर्वाधिक वन उदयपुर और न्यूनतम वन चूरू में हैं। प्रदेश के नौ प्रतिशत वन क्षेत्र में केवल तीन प्रतिशत में सघन और छह प्रतिशत भू-भाग पर छितरे वन क्षेत्र हैं। वर्ष 2021 के एक आंकड़े के अनुसार देश में एक व्यक्ति को रहने के लिए औसत 4305.564 स्क्वायर फीट भूमि और राजस्थान में औसत 6458.346 स्क्वायर फीट भूमि उपलब्ध है। वहीं प्रदेश की 13552.82 हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण है।
क्यों घटता है जंगल
अनियमित जंगल में जानवरों की चराई, बढ़ता औद्यौगिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, बढ़ता कंक्रीट का जंगल, ईंधन के लिए लकड़ी।
सरकार की ओर से प्रतिवर्ष पौधरोपण किया जाता है, लेकिन पौधरोपण तक ही सीमित होकर रहने से जंगल नहीं बढ़ पाता है। पौधरोपण करने के साथ ही उस पौधे की चिंता भी करनी चाहिए, जो पौधा उन्होंने रोपा है। इसके लिए जनचेतना के अभियान चलने चाहिए।
-डॉ. रानी सिंह, भूगोल शास्त्री, जयपुर

Comment List