जयपुर में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवक घटी : विशेषज्ञों का मानना भारत-पाक के बीच तनाव का असर घरेलू पर्यटन पर नहीं पड़ेगा

तनाव लम्बा चला तो इनबाउंड टूरिज्म पर दिखेगा इसका प्रभाव 

जयपुर में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवक घटी : विशेषज्ञों का मानना भारत-पाक के बीच तनाव का असर घरेलू पर्यटन पर नहीं पड़ेगा

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार हवामहल में 2522, जंतर-मंतर में 1351 सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या एवरेज है। 

जयपुर। गर्मी के मौसम के चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवक कम दिखाई दे रही है। यहां के आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक कम ही नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि अभी ऑफ सीजन चल रहा है। वहीं दोनों देशों के बीच ये तनाव लम्बा चलेगा तो इससे इनबाउंड टूरिज्म (विदेशी पर्यटकों की संख्या) पर असर पड़ सकता है, लेकिन घरेलू पर्यटकों का इस पर कोई असर नहीं दिखेगा। हालांकि ये प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में जाने से थोड़ा बचेंगे। शहर के पर्यटन स्थलों पर गुरुवार को पर्यटकों की संख्या कम रही। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार हवामहल में 2522, जंतर-मंतर में 1351 सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या एवरेज है। 

अभी ऑफ सीजन चल रहा है, लेकिन हां भारत और पाक के बीच तनाव लम्बा चला तो इससे टूरिज्म सीजन पर नुकसान हो सकता है। इसका असर इनबाउंड टूरिज्म पर पड़ेगा। घरेलू पर्यटन पर इससे नुकसान की कम संभावना है, क्योंकि उन्हें भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर पूरा भरोसा है। 
-नरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया 

दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते पर्यटन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। वैसे अभी ऑफ सीजन है, लेकिन दोनों देशों के बीच ये तनाव ज्यादा लम्बा चला तो प्रभाव पड़ेगा। हमारी भारतीय सेना पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 
-संजय शर्मा, पर्यटन विशेषज्ञ 

अभी ऑफ सीजन है। दूसरी ओर भारत-पाक के तनाव का असर अभी तक यहां देखने को नहीं मिला है। 
-छैल सिंह, होटल मूमल (जैसलमेर), आरटीडीसी 

Read More राजस्थान में 6000 मेगावाट ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा : राज्य में स्थापित हो बीईएसएस परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

इस समय ऑफ सीजन के चलते ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों देशों के बीच तनाव के चलते अभी तक हमारे पास क्लाइंट्स के बुकिंग कैंसिलेशन की कोई बात सामने नहीं आई है। 
-प्रवीण कुमार पाठक, डायरेक्टर, निजी होटल, जैसलमेर  

Read More गंदगी में तैयार हो रहा था खाना : चिकित्सा विभाग ने मारा छापा, अनहाइजीनिक परिस्थितियों में तैयार की जा रही थी खाद्य सामग्री

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत