कलक्टर की व्यापार मंडलों के साथ बैठक, हर आपात स्थिति से निपटने के लिए दिए निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित होनी चाहिए

कलक्टर की व्यापार मंडलों के साथ बैठक, हर आपात स्थिति से निपटने के लिए दिए निर्देश

व्यापारियों से उम्मीद की जाती है वे संपूर्ण ब्लैक आउट के लिए इंवर्टर एवं सोलर लाइट को भी बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय, समझदारी एवं जागरुकता से किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकता है। इसके लिए डॉ. सोनी ने अधिकारियों को व्यापार संघ के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सक्षम जयपुर अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए  कलक्टर डॉ. सोनी ने पदाधिकारियों से आवश्यक होने पर ब्लैक आउट में व्यापार संघों से सहयोग करने, स्वत: ही लाइट बंद करने एवं अन्य लोगों को भी ब्लैकआउट को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि व्यापारियों से उम्मीद की जाती है वे संपूर्ण ब्लैक आउट के लिए इंवर्टर एवं सोलर लाइट को भी बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि व्यापार संघ आगे आएं एवं अपने ग्राहकों के साथ साथ आमजन को भी जागरुक करें। बैठक में जिला कलक्टर के आह्वान पर कई व्यापार संघों ने सायरन लगवाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने आपात स्थिति में व्यापार संघों से जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ  अभियान चलाने एवं जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

 

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू