सेवानिवृत्ति तक मिलेगा बीमा सुरक्षा लाभ, परिपक्वता अवधि बढ़ाई गई

सभी विभागों में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित

सेवानिवृत्ति तक मिलेगा बीमा सुरक्षा लाभ, परिपक्वता अवधि बढ़ाई गई

वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य बीमा पॉलिसियों की परिपक्वता अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों को उनकी अधिवार्षिकी सेवानिवृत्ति तिथि तक बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

जयपुर। वित्त (बीमा) विभाग ने राज्य कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य बीमा पॉलिसियों की परिपक्वता अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों को उनकी अधिवार्षिकी सेवानिवृत्ति तिथि तक बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप यह व्यवस्था लागू की गई है। अब तक यह स्थिति थी कि जिस वित्तीय वर्ष में कर्मचारी सेवानिवृत्त होते थे, उसी वर्ष 1 अप्रैल को उनकी बीमा पॉलिसी परिपक्व हो जाती थी, जिससे वे सेवानिवृत्ति तिथि तक बीमा सुरक्षा से वंचित रह जाते थे।

नए आदेश के अनुसार, परिपक्व होने वाली पॉलिसियां अब संबंधित कर्मचारी की सेवानिवृत्ति तिथि के बाद आने वाले माह की पहली तारीख तक या मृत्यु तक प्रभावी रहेंगी। इससे कर्मचारियों को निरंतर बीमा सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस अवधि में पॉलिसी जारी रहने तक प्रीमियम की कटौती पूर्ववत जारी रहेगी तथा बढ़ी हुई परिपक्वता अवधि में जोखिम वहन के साथ अतिरिक्त बोनस का लाभ भी देय होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी, जिससे सभी विभागों में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल ने आम जनता की जेब पर जोरदार प्रहार। जयपुर में पेट्रोल अब...
नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर