पारस्परिक कौशल का हुनर न्यू एज मैनेजर्स के लिए जरूरी: वीसी अल्पना कटेजा

पारस्परिक कौशल का हुनर न्यू एज मैनेजर्स के लिए जरूरी: वीसी अल्पना कटेजा

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे पूर्व आई एफ एस अफसर तथा संस्थान के 1978 बैच के गोल्ड मेडलिस्ट गौरी शंकर गुप्ता तथा पोद्दार संस्थान के एलुमनी एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अनुबंध रॉय रहे।

जयपुर। आर ए पोद्दार प्रबंधन संस्थान में गोल्डन जुबिली बैच के ओरियंटेशन कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति अल्पना कटेजा द्वारा की गई । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे पूर्व आई एफ एस अफसर तथा संस्थान के 1978 बैच के गोल्ड मेडलिस्ट गौरी शंकर गुप्ता तथा पोद्दार संस्थान के एलुमनी एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अनुबंध रॉय रहे।

संस्थान के डीन प्रोफेसर प्रदीप शर्मा ने अतिथियों का और नए बैच का स्वागत किया और कहा की संस्थान के पचास वर्ष के बैच को संबोधित करते हुए उन्हें अपार हर्ष हो रहा है। प्रदीप शर्मा ने यह भी कहा की हाल ही में उनकी अध्यक्षता में इंडस्ट्री की डिमांड और बदलते समय के अनुसार नया सिलेबस लागु किया है, जो मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के स्किल डेवलपमेंट के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

गौरी शंकर ने विद्यार्थियों को इस नई यात्रा की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा डिसिप्लिन लाइफ के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स होने के नाते न सिर्फ प्रोफेशनल दक्षता होनी जरूरी है, बल्कि लाइफ स्किल मैनेजमेंट भी उतना ही जरूरी है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने इंटरपर्सिनल स्किल्स को डेवलप करने पर जोर दिया साथ ही कहा, की संस्थान के गोल्डन बैच के लिए शीघ्र ही एक रोड मैप तैयार किया जायेगा जो आगे तक संस्थान के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल बनेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर।...
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन