कंटेनर में बने बॉक्स से 15 लाख का डोडा पोस्त बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, झालावाड़ से पंजाब जा रहा था मादक पदार्थ

तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे

कंटेनर में बने बॉक्स से 15 लाख का डोडा पोस्त बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, झालावाड़ से पंजाब जा रहा था मादक पदार्थ

मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला तहसील के कस्बा राजलदेसर पुलिस के सामने आया है। जिले की चूरू रेंज एजीटीएफ टीम एवं राजलदेसर पुलिस ने कंटेनर में बने विशेष बॉक्स से करीब पौने 500 क्विंटल डोडा पोस्त छिलका जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए बताया गया है।

रतनगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला तहसील के कस्बा राजलदेसर पुलिस के सामने आया है। जिले की चूरू रेंज एजीटीएफ टीम एवं राजलदेसर पुलिस ने कंटेनर में बने विशेष बॉक्स से करीब पौने 500 क्विंटल डोडा पोस्त छिलका जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए बताया गया है।

सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे 11 पर भरपालसर फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान एक खाली ट्रक शहर की तरफ से आता दिखाई दिया। कंटेनर को रोककर तलाशी लेने पर चालक सीट के पीछे की साइड में बने विशेष बॉक्स से 479 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ।  पुलिस ने ट्रक चालक 27 वर्षीय बाबूलाल बागरी एवं 29 वर्षीय खलासी दिनेश लुहार निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मादक पदार्थ झालावाड़ से पंजाब ले जाया जा रहा था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर