अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार। यह गिरोह व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और कर्मचारियों को झांसे में लेकर बड़ी रकम ट्रांसफर।

जयपुर। राजस्थान में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और कर्मचारियों को झांसे में लेकर बड़ी रकम ट्रांसफर करवाता था। मामले में 24 अप्रैल 2026 को परिवादी दीपेन्द्र सिंह ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वे गेलेक्सी माइनिंग प्रा. लि. में अकाउंटेंट हैं। उन्हें कंपनी मालिक के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला, जिसमें दो अलग-अलग बैंक खातों में 5.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए। विश्वास में आकर उन्होंने राशि ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद ठगी का पता चला। जयपुर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में गठित टीमों ने बैंक खातों का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि ठगी की रकम अलग-अलग खातों में भेजकर नकद निकासी, USDT और हवाला के जरिए इधर-उधर की जा रही थी। कोटा, पाली, बांसवाड़ा, जोधपुर और बाड़मेर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने, नकद निकासी करने, रकम ट्रांसफर करने और कमीशन लेने जैसे कार्यों में शामिल थे। कई आरोपी छोटे कामकाज करते थे और लालच में आकर इस गिरोह से जुड़ गए। जांच में सामने आया कि आरोपी चाय की दुकानों या थड़ियों पर बैठकर योजनाएं बनाते थे, ताकि किसी को शक न हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश