तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल

दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया

तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल
तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वैन में सवार चालक समेत चार बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल करीब एक फीट तक खिसक गया।

जयपुर। नारायणविहार इलाके में मांगयावास स्थित स्वर्ण पथ पर गुरुवार सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वैन में सवार चालक समेत चार बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल करीब एक फीट तक खिसक गया। वैन में सवार थे तीन बच्चे, टला बड़ा हादसा थाना प्रभारी गुंजन वर्मा ने बताया कि कार न्यू सांगानेर रोड की ओर से आ रही थी, और वैन बच्चों को पिकअप करके शिप्रापथ की तरफ जा रही थी। हादसा श्रीराम विहार कट पर हुआ था।

हादसे के समय स्कूल वैन में चालक समेत तीन स्कूली बच्चे सवार थे। सभी की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तुरंत धन्वंतरि अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वैन मानसरोवर स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। टक्कर के बाद वैन बिजली के पोल से जा टकराई, लेकिन गनीमत रही कि करंट नहीं फैला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...