High Court के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ जांच अभियान

रिपोर्ट 18 जून से विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित संयुक्त जांच दल में गृह, खान, राजस्व, वन और परिवहन विभाग को शामिल किया गया है।

जयपुर। उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रदेश में बजरी के साथ साथ सभी खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ जिला कलक्टर के निर्देशन में जारी संयुक्त अभियान की प्रतिदिन की पंचनामा कार्रवाई मोबाईल एप पर अपलोड करनी होगी।

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि विभाग द्वारा खनिज बजरी और अन्य खनिजों के संयुक्त जांच अभियान का 18 जून से विभागीय पोर्टल पर माड्यूल आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि बजरी के साथ ही अन्य खनिजों का भी ऑनलाईन पोर्टल पर ज्वाइंट कैंपेन प्रोग्रेस रिपोर्ट लिंक पर प्रतिदिन की की गई कार्रवाई को दर्ज किया जाए। इससे विभागीय मोनेटरिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

गौरतलब है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला कलक्टर की अध्यक्षता में संयुक्त जांच दल गठित कर विशेष जांच अभियान शुरु किया गया है। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित संयुक्त जांच दल में गृह, खान, राजस्व, वन और परिवहन विभाग को शामिल किया गया है। पिछले दिनों माननीय न्यायालय ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ विषेश संयुक्त जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में गृह विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किये गये और माइंस विभाग द्वारा भी सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान के दौरान सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं विभाग द्वारा मोबाईल एप विकसित किया गया है।

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई के लिए मोबाईल एप का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि वसूली राशि को लाख में दर्ज किया जाए। उन्होंने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों को लेकर माननीय न्यायालय के साथ ही राज्य सरकार भी गंभीर है और जिला कलक्टरों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Read More पधारो म्हारे देश… साहित्य, संस्कृति और विचारों का उत्सव बना जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, सीएम शर्मा- गुलदस्ते नहीं, ज्ञान की खुशबू फैलाने वाली पुस्तकें देनी चाहिए सम्मान में

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर