कम लागत, पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया से निवेशकों का बढ़ा भरोसा: एक मई से शुरू होगा रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण, 14 मई तक जमा होगी ईएमडी   

औद्योगिक विस्तार: रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 10वां चरण शुरू

कम लागत, पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया से निवेशकों का बढ़ा भरोसा: एक मई से शुरू होगा रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण, 14 मई तक जमा होगी ईएमडी   

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'राइजिंग राजस्थान' के निवेश समझौतों को धरातल पर लाने के लिए रीको 1 मई 2026 से प्रत्यक्ष आवंटन योजना का नया चरण शुरू कर रहा है। नियमों के सरलीकरण के बाद अब निवेशक 14 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इस पहल से उद्यमियों को कम लागत पर औद्योगिक भूखंड मिलेंगे और विकास को गति मिलेगी।

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में निवेशकों के साथ एमओयू निष्पादित होने के पश्चात् मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि ये सभी समझौते जमीनी स्तर पर वास्तविक निवेश में परिवर्तित होंगे। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा नई नीतियां लागू की जा रही हैं तथा पुरानी नीतियों का सरलीकरण भी किया जा रहा है। निवेश को धरातल पर लाने के लिये रीको द्वारा मार्च-2025 में प्रत्यक्ष आवंटन योजना लागू की गई जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापित करने हेतु कम लागत पर औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराये जा सकें।

इस योजना के अंतर्गत अब तक 1662 भूखण्डों के लिए आवंटन/ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। रीको द्वारा प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ होगा। निवेशक 14 मई 2026 तक ईएमडी जमा कर आवेदन कर सकेंगे। उद्यमियों की सहुलियत के लिये प्रत्यक्ष आवंटन योजना में प्रमुख बदलाव किया गया है। पूर्व में उद्यमी को योजना में भाग लेने के लिये चरण प्रारंभ होने से पंद्रह दिन पूर्व राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादित करना होता था परंतु अब चरण प्रारंभ होने के पश्चात् भी निवेशक ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथि तक एमओयू करके योजना में भाग ले सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी