ईसरदा बांध का काम तय समय पर पूरा नहीं, वादा पूरा नहीं कर सका जलसंसाधन विभाग

विभाग और ठेका कंपनी ने काम को पूरा करने की मांगा समय

ईसरदा बांध के पहले चरण का कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। जलसंसाधन विभाग और ठेका कंपनी ने वादा किया था कि 6 जनवरी 2025 तक बांध का काम पूरा कर लिया जाएगा

जयपुर। ईसरदा बांध के पहले चरण का कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। जलसंसाधन विभाग और ठेका कंपनी ने वादा किया था कि 6 जनवरी 2025 तक बांध का काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अब विभाग और ठेका कंपनी ने इसे पूरा करने के लिए मई या जून तक का समय मांगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, किसानों को मुआवजे का भुगतान न होने और मानसून के बाद पानी के इनफ्लो में रुकावट आने के कारण परियोजना की समय सीमा में देरी हुई है।

विभागीय अधिकारियों ने इस देरी को प्राकृतिक कारणों और प्रशासनिक समस्याओं से जोड़ते हुए स्थिति स्पष्ट की। हालांकि, अब भी सरकार और विभाग के लिए यह चुनौती बनी हुई है कि वे इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कर सकें और किसानों के लिए आवश्यक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू