जयपुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में झमाझम

जयपुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में झमाझम

उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों के ऊपर बना हुआ है।

जयपुर। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों के ऊपर बना हुआ है। आज 12 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज जयपुर, टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, कोटा, बांरा, बूंदी जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अगले चार-पांच दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी सुबह से भारी बरसात हो रही है। तेज बरसात के कारण कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गई हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल