कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन

कालवाड़ रोड पर गैस रिसाव, समय रहते सप्लाई बंद

कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन

जयपुर के कालवाड़ रोड पर पानी की लाइन डालते समय JCB से खुदाई के दौरान CNG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक रोका और गैस कंपनी ने सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की मरम्मत की।

जयपुर। जयपुर के कालवाड़ रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब बीसलपुर पानी की लाइन डालने के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय निजी कम्पनी की सीएनजी पाइपलाइन टूट गई। लाइन टूटते ही तेज गैस रिसाव होने लगा जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई वहीं सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा एसीपी ऑफिस के पास पानी की नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे रोड किनारे खुदाई के दौरान पानी की लाइन के नीचे से गुजर रही गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में ट्रैफिक रुकवाया और गैस कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई को तुरंत बंद कराया। इसके बाद इंजीनियरों ने पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद पाइप लाइन को रिपेयर कर गैस सप्लाई सामान्य कर दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना