राजस्थान में कोई कानून हाथ में ले, यह ठीक नहीं : गहलोत 

सरकार को गिराने की साजिश का भी आरोप लगाया

राजस्थान में कोई कानून हाथ में ले, यह ठीक नहीं : गहलोत 

इस तरह की एक और घटना हुई है। पुलिस से लोगों को छुड़ाया गया। चाहे जनप्रतिनिधि हो या कोई दूसरा, कोई कानून हाथ में ले। यह ठीक नहीं है। 

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे लग रहा है, कि राज्य सरकार पर विश्वास खत्म हो गया। उन्होंने देवली-उनियारा विधानसभा से निर्दलीय उपचुनाव लड़ रहे नरेश मीणा, शिव (बाड़मेर) से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार को भी नसीहत देते हुए भाजपा पर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को गिराने की साजिश का भी आरोप लगाया। गहलोत पीसीसी में हुए कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देवली-उनियारा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सवाल इस घटना का नहीं, बल्कि सवाल यह है कि प्रदेशभर में इस प्रकार का माहौल बना है। जैसलमेर में इस तरह की एक और घटना हुई है। पुलिस से लोगों को छुड़ाया गया। चाहे जनप्रतिनिधि हो या कोई दूसरा, कोई कानून हाथ में ले। यह ठीक नहीं है। 

जनता का भला हो कि हमारे ऊपर विश्वास रखा 
 गहलोत ने आगे कहा कि अब पांच साल सरकार में तो इनको ही रहना है। हम तो इनको गिराने का प्रयास करते नहीं हैं, न इस तरह की हमारी फितरत है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने इस तरह के प्रयास किए थे। यह तो राजस्थान की जनता का भला हो कि हमारे ऊपर विश्वास रखा और हम पांच साल सरकार चला पाए। 

इतिहास नहीं, बल्कि उप महाद्वीप का भूगोल बादल दिया
 पूर्व सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी, जिन्होंने इतिहास नहीं बल्कि उप महाद्वीप का भूगोल बादल दिया। पाकिस्तान के दो टुकड़े किए और 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया गया। दुर्भाग्य है कि वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों को इंदिरा गांधी की विरासत को याद करने में शर्म आती है, बल्कि सबको गर्व होना चाहिए।

सत्ता में बैठे लोग कभी खुद का इतिहास नहीं बना पाएंगे 
गहलोत ने कहा कि यह लोकतंत्र है। सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन जिस प्रकार से सत्ता में बैठे लोग व्यवहार कर रहे हैं। वो कभी खुद का इतिहास नहीं बना पाएंगे। आज राहुल गांधी भी गरीबों की बात कर रहे हैं। 

Read More  होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : जंतर-मंतर में छूटा ईरानी महिला पर्यटक का बैग, सुरक्षित मिलने पर महिला का खिला चेहरा

 

Read More एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई : 10 साल से फरार आरोपी हरियाणा से दस्तयाब, आरोपी पर घोषित था 20 हजार का ईनाम

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

जिम्मेदारों की लापरवाही, सौन्दर्यीकरण पर लगा ग्रहण, दो माह पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराई थी शहर में चित्रकारी जिम्मेदारों की लापरवाही, सौन्दर्यीकरण पर लगा ग्रहण, दो माह पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराई थी शहर में चित्रकारी
प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं ओबरब्रिजों पर की गई चित्रकारी भी अब अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। 
सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव
संसद में पीएम मोदी का भाषण : बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला, कहा- कुछ लोगों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है
एसबीआईओए जयपुर सर्कल के महासचिव और अध्यक्ष ने संभाला पदभार
छात्रों को कुशल बना रही राजस्थान सरकार : प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा देने पर दिया जोर, दिलावर ने कहा - हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 4 पॉलिसी को दी मंजूरी
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से चेकिंग कार्य ठप : करीब 200 उड़नदस्तों ने बंद की वाहन चेकिंग, परिवहन विभाग को होगी राजस्व हानि