जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल : कई स्थानों पर बूंदाबांदी से बढ़ा सर्दी का असर, चली ठंडी हवाएं

मौसम साफ होने के साथ कई शहरों में सर्दी बढ़ सकती है

जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल : कई स्थानों पर बूंदाबांदी से बढ़ा सर्दी का असर, चली ठंडी हवाएं

प्रदेश में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर शाम उदयपुर, कोटा, जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए थे।

जयपुर। प्रदेश में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर शाम उदयपुर, कोटा, जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए थे। साथ ही हल्की बारिश भी हुई थी। कुछ इसी तरह का मौसम आज भी सुबह से बना हुआ है। जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है।

इससे सर्दी का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के पूर्वी जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं जयपुर सहित 6 जिलों (टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर) में मंगलवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज राज्य के पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 5 फरवरी से राजस्थान में मौसम साफ होने के साथ कई शहरों में सर्दी बढ़ सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत