ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से जेएजीएस प्रदर्शनी का शुभारंभ, रत्नों की नई श्रृंखला को किया प्रदर्शित 

प्रदर्शनी में रत्नों की नई श्रृंखला को प्रदर्शित किया गया 

ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से जेएजीएस प्रदर्शनी का शुभारंभ, रत्नों की नई श्रृंखला को किया प्रदर्शित 

ज्वैलरी के नायब रत्नों का शहर में मेला लगने जा रहा है।

जयपुर। ज्वैलरी के नायब रत्नों का शहर में मेला लगने जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा है ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर कि ओर से आयोजित एक दिवसीय रफ एंड कट जैमस्टोन शो (जेएजीएस) के 27वें संस्करण का। झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हो रहे इस खास बी2बी प्रदर्शनी में रत्नों की नई श्रृंखला को प्रदर्शित किया गया है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने बताया कि शो का उद्धघाटन  मुख्य अतिथि ज्वैलरी डिज़ाइनर सुनीता शेखावत ने फीता काटकर शो का उद्घाटन किया। यह शो आभूषण निर्माताओं के लिए लाभकारी भूमिका निभाएगा खास कर उनके लिए जो रत्नों का स्टॉक करना चाहते है। शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शो में सिर्फ जयपुर ही नहीं शो में भारत के अनेक शहरों से खरीददारों के आने की सम्भावना है। 

जवाहरात ट्रेडर्स के लिए एंट्री निशुल्क :

वहीं ज्वैलर्स एसोसिएशन के मानद मंत्री नीरज लूणावत ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य  बाजार में विभिन्न प्रकार की खरड़ की आपूर्ति को बनाए रखना है। साथ ही रत्न खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को भी रत्नों से जुडी बारीकियां समझने का मौका मिलेगा। इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय शो के दौरान मिले ऑर्डर्स की आपूर्ति के लिए जौहरीगण इस प्रदर्शनी से बेशकीमती नगीनों का चयन कर सकते है। 

Read More रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक

शो के संयोजक अभिषेक सांड ने बताया कि आयोजकों के बहुत ही न्यूनतम दरों पर दी गई स्टॉल्स के चलते इस बार शो में 117 से अधिक प्रतिभागियों ने 147 बूथें लगाई है। शो में लगभग 4000 विजिटर्स के आने की सम्भावना है, साथ ही सभी जवाहरात ट्रेडर्स के लिए एंट्री भी निशुल्क है।

Read More जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

 

Read More आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल