पेप्सी प्लांट संचालक ने मेगा हाइवे को पार्किंग बनाने से नगरवासियों ने जताई नाराजगी

कापरेन बाईपास तिराहे पर आए दिन ट्रकों की लगती हैं लंबी कतारें, कई मर्तबा सुबह से शाम तक लगता है जाम

पेप्सी प्लांट संचालक ने मेगा हाइवे को पार्किंग बनाने से नगरवासियों ने जताई नाराजगी
बाईपास तिराहे पर भी मोड़ होने से अचानक सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं

कापरेन। कस्बे के मेगा हाइवे बाईपास पर स्थित पेप्सी प्लांट में आने वाले ट्रक चालकों ने अवैध पार्किंग बनाने से कभी भी कोई हादसा घटित होने का डर बना हुआ है। इस पार्किंग को प्रशासन कर की ओर से नहीं हटाने से किसी बड़ी दुर्घटना संभव है। जबकि यहां पहले कई बड़ी दुर्घटना हो चुकी हैं। यहां ट्रक चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। जिससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कई बार मेगा हाइवे पर जाम की स्थिति बन जाती हैं। पुलिस अधिकारियों ने पहले भी मेगा हाइवे पर ट्रक खड़ा करने पर चालान बनाने की कार्रवाई की थी। लेकिन अब फिर वापस यथास्थिति बनी हुई है। अन्य वाहन चालकों की परेशानी उठानी पड़ रही है। हाइवे से मंडी रोड और हिंगोनिया गांव जाने वाले राहगीरों को ट्रकें खड़ी करने से सामने से आने वाला वाहन दिखाई नही देता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं। वहीं बाईपास तिराहे पर भी मोड़ होने से अचानक सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। पुलिस और प्रशासन के  जिम्मेंदार अधिकारियों का भी इस रास्ते  से आना जाना होता है। लेकिन प्रभावी कार्रवाई  नहीं होने से  ट्रक चालक मनमानी कर सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं। शहर वासियों ने भी कई बार इनकी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नही हुई। आमजन ने पुलिस प्रशासन से इनके खिलाफ पुन: कार्यवाही करने की मांग की है। 

प्लांट के दोनों तरफ कम्पनी के ट्रक बाईपास के दोनों साइड खडेÞ रहते है, जिसके कारण आम जनता  को आवगमन में परेशानी हो रही है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हों सकती है। प्रशासन को चाहिए कि इनको यहां से हटवाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सकें। 
-अंबरीश व्यास, भाजपा नेता।

कई बार प्रशासन व हाईवें कर्मचारियों को इस बारे में अवगत करवाया जा चुके है, परन्तु आम जनता को राहत नहीं मिल पर रही है।अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कस्बेवासियों को आंदोलन के लिये मजबूर होना पड़ेगा 
- दीपक धाभाई - पार्षद -कापरेन। 

कई बार मौके पर जाकर ट्रकों को हटवाया है। इनके खिलाफ चालान बना रहे है।  
-सुरजीत सिंह, थानाधिकारी -कापरेन 

Read More परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार

हाईवें की कारवाई मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, कई बार ट्रकों को खड़े देखा है, हाई वें पेट्रोलिंग व पुलिस को कार्रवाई के लिये अवगत करवाता हूँ।
-दीपक रॉय सक्सेना नायब तहसीलदार, कापरेन ।

यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, में अभी बाहर हूं। कम्पनी के अन्य अधिकारी ही इसके बारे में बता सकते है।
- अनुज कुमार, वरुण बेवरेज पेप्सी प्लांट-कापरेन

 पेप्सी प्लांट के कर्मचारियों को हटाने को आदेशित कर रहे हैं।
- रवि दाधीच, ईओ, कापरेन। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक