जैन समाज की 1500 किलोमीटर की पदयात्रा 23 मार्च को दिल्ली से होगी रवाना

धर्मयात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठजनों ने की बैठक

जैन समाज की 1500 किलोमीटर की पदयात्रा 23 मार्च को दिल्ली से होगी रवाना

यात्रा 23 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव से शुरू हो रही है।

जयपुर। जैन समाज के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार तीर्थ के लिए 23 मार्च को दिल्ली से रवाना होने वाली धर्म पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भट्टारक जी की नसियां में समाज के वरिष्ठ लोगों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि सभी जैन बन्धुओं को यात्रा के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट जाना चाहिए। यात्रा 23 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव से शुरू हो रही है। सभा की अध्यक्षता महावीर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि विश्व जैन संगठन की ओर से आयोजित पदयात्रा में केवल जयपुर ही नहीं अपितु पूरा राजस्थान जैन समाज सम्मिलित होगा।

सौभाग्य है कि इस यात्रा की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होगा। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन ने कहा कि नेमिनाथ भगवान के मोक्ष स्थल गिरनार जी पर 101 दिन में उनके मोक्ष दिवस 2 जुलाई को पहुंचने वाली धर्म पदयात्रा में राजस्थान जैन सभा पूरा सहयोग करेगी और समाज के अधिक से अधिक बंधुओं को इस यात्रा में जोड़ेगी। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन पांड्या, बाबू लाल जैन, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, नरेश जैन, कमल किशोर जैन सहित समाज के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। युवा एकता संघ के अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि समाज के लोगों ने यात्रा की तैयारियों को लेकर आने वाले दिनों में अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत