जयपुर आर्ट वीक : शहर भर में कला, संवाद और सृजन का संगम, युवा कलाकारों की प्रक्रिया-आधारित कला प्रदर्शित

पाटी मुख्यालय में कलाकार और क्यूरेटर वॉकथ्रू आयोजित

जयपुर आर्ट वीक : शहर भर में कला, संवाद और सृजन का संगम, युवा कलाकारों की प्रक्रिया-आधारित कला प्रदर्शित

पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर आर्ट वीक के पांचवें संस्करण का मंगलवार को सेंट्रल पार्क में शुरुआत। इस सात दिवसीय कला महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत सेंट्रल पार्क में आयोजित कलाकार वॉकथ्रू से हुई, जहां तीन प्रमुख सार्वजनिक कला कृतियों को शोकेस किया गया।

जयपुर। पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पाटी) की ओर से जयपुर आर्ट वीक के पांचवें संस्करण का मंगलवार को सेंट्रल पार्क में शुरुआत हुई। इस सात दिवसीय कला महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत सेंट्रल पार्क में आयोजित कलाकार वॉकथ्रू से हुई, जहां तीन प्रमुख सार्वजनिक कला कृतियों को शोकेस किया गया। गीगी स्कारिया की कृति ऐजसेंड टुवर्ड्स द अननोन तकनीकी प्रगति और उससे जुड़े नैतिक प्रश्नों पर केंद्रित रही। पूजन गुप्ता की ए सैक्रेड वॉक दवाइयों के ब्लिस्टर पैक से निर्मित एक इंस्टॉलेशन प्रस्तुत किया। विभिन्न स्थलों पर वॉकथ्रू और चर्चाओं का हुआ आयोजन: इसके बाद पाटी मुख्यालय में कलाकार और क्यूरेटर वॉकथ्रू आयोजित किया गया।

यहां अदिति अग्रवाल ने डिजिटल प्रदर्शनी हेयर एंड नाउ के अंतर्गत अपनी कृति ऐज राइज: द पिलर स्काई प्रस्तुत की, साथ ही मटेरियल इन मोशन समूह प्रदर्शनी का क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू भी हुआ, जिसमें युवा कलाकारों की प्रक्रिया-आधारित कला प्रदर्शित की गईं। दोपहर के सत्रों में एक म्यूजियम में माया कुमारी सुथार की प्रदर्शनी द डेजर्ट लैंड का वॉकथ्रू आयोजित हुआ। जिसमें थार मरुस्थल के इतिहास को व्यक्तिगत स्मृतियों और औपनिवेशिक अभिलेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शोध-आधारित कला प्रक्रियाओं पर संवाद हुआ। जवाहर कला केंद्र स्थित अलंकार गैलरी में प्रदर्शनी अंधा युग का वॉकथ्रू अनिता दूबे द्वारा तारिक अल्लाना के साथ संवाद में प्रस्तुत किया गया।     

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह