जयपुर ऑडी हादसा : लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े

कार में बैठे लोग बार-बार उसे गाड़ी धीमी चलाने के लिए कह रहे थे

जयपुर ऑडी हादसा : लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े

शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। शराब के नशे में तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही ऑडी कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक मज़दूर की मौके पर ही मौत, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल। हादसे के बाद कार चालक फरार।

जयपुर। शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। शराब के नशे में तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही ऑडी कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक मज़दूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार ऑडी कार चालक दिनेश था, जो पत्रकार इलाके का रहने वाला है और सोलर प्लांट का व्यापारी बताया जा रहा है। हादसे के वक्त दिनेश के पास वाली सीट पर मुकेश नामक व्यक्ति बैठा हुआ था, जो पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल है। कार में पीछे की सीट पर उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और हिरासत में लिए गए दोनों साथियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनेश ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। कार में बैठे लोग बार-बार उसे गाड़ी धीमी चलाने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह नशे की हालत में नियंत्रण खो चुका था। तेज़ रफ़्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण कार बेकाबू होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचलती चली गई। हादसे के तुरंत बाद चालक दिनेश और एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को पत्रकार थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं, जिन्होंने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दिनेश अपने पते से लापता है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। इस हादसे में रमेश नामक एक मज़दूर की मौत हो गई। वह दाल-बाटी खाने के लिए वहां आया था। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एसएमएस अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। जिस सड़क पर दुर्घटना हुई, वहां अतिक्रमण के कारण थड़ी-ठेले लगे हुए थे। यदि सड़क पर अतिक्रमण नहीं होता और ठेले किनारे लगे होते, तो संभवतः इस हादसे को टाला जा सकता था। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थड़ी-ठेलों को हटाकर सड़क किनारे कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पत्रकार थाना में हिट एंड रन, जानबूझकर लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
होली पर उमड़ी भीड़ को संभालते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख से...
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल