'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट' विषय पर होगा जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल, 10 हजार छात्र लेंगे भाग

फेस्टिवल में 10 हजार से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद

'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट' विषय पर होगा जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल, 10 हजार छात्र लेंगे भाग

महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की शिक्षा शाखा 3 से 6 दिसंबर तक जयपुर के सिटी पैलेस में वार्षिक जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल (जेएचएफ) होगा

जयपुर।महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की शिक्षा शाखा 3 से 6 दिसंबर तक जयपुर के सिटी पैलेस में वार्षिक जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल (जेएचएफ) होगा।यह चार दिवसीय फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह प्रार्थना के साथ शुरू होगा, जिसके बाद सुबह 8.30 से सुबह 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एग्जीबिशन और शिल्प कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय के चेयरमैन पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल के पिछले सफल आयोजनों की तरह, इस वर्ष भी एक नई थीम 'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट' के साथ जेएचएफ का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल में पूरे भारत के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल छात्रों के लिए लोकप्रिय लोक कथाओं और उनसे जुड़ी दिलचस्प कहानियों के माध्यम से वित्तीय साक्षरता के बारे में जानने का एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। जेएचएफ 2024 में देश भर से लगभग 50 स्कूल पंजीकृत हैं, जिनमें जयपुर के 35 स्कूल और दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई और जम्मू के 15 स्कूल शामिल हैं। इस चार दिवसीय फेस्टिवल में 10 हजार से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है।

Tags: festival

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनावों की घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को मतदाता...
गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम