डिप्टी सीएम ने रुकवाया काफिला, हादसे में गंभीर घायल को संभाला और भेजा अस्पताल

सड़क पर उतरकर मदद करते देखा तो की सराहना

डिप्टी सीएम ने रुकवाया काफिला, हादसे में गंभीर घायल को संभाला और भेजा अस्पताल

पावर हाऊस-जिंक चौराहे पर हुए एक हादसे में गंभीर घायल सड़क पर पड़ा था और लोग उसके आसपास खड़े होकर फोटो-वीडियो ले रहे थे। ऐसे में वहां से गुजर रहे डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपना काफिला रूकवाया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। भीड़ जुटी थी, मोबाइल कैमरे ऑन थे, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

उदयपुर। पावर हाऊस-जिंक चौराहे पर हुए एक हादसे में गंभीर घायल सड़क पर पड़ा था और लोग उसके आसपास खड़े होकर फोटो-वीडियो ले रहे थे। ऐसे में वहां से गुजर रहे डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपना काफिला रूकवाया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। भीड़ जुटी थी, मोबाइल कैमरे ऑन थे, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। डॉ. बैरवा खुद मौके पर उतरे और स्थिति देख तुरंत अपने एस्कॉर्ट वाहन को निर्देश दिया कि घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाओ, और जब तक उसका पूरा उपचार न हो जाए, तब तक वापस मत आना।

 उनके आदेश पर एस्कॉर्ट टीम ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी सीएम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मानव सेवा सर्वोच्च धर्म है। फोटो बाद में खींच लेना, लेकिन संकट में पड़े इंसान की मदद पहले करना। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे के गोल्डन आवर में अगर घायल को अस्पताल पहुंचा दिया जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। देर से पहुंचाना खतरे को बढ़ा देता है। लोगों ने डिप्टी सीएम को इस तरह सड़क पर उतरकर मदद करते देखा तो सराहना की।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित