जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : उत्कृष्ट हिंदी फिल्मों और कलाकारों के नामांकन घोषित, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष

पुरस्कारों के लिए एक विशेष ज्यूरी गठित

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : उत्कृष्ट हिंदी फिल्मों और कलाकारों के नामांकन घोषित, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल द्वारा प्रस्तुत “सिनेमा ऑफ द ईयर– इंडियन सिनेमा अवॉर्ड्स 2025” के लिए आधिकारिक नामांकन घोषित। यह नामांकन वर्ष 2025 में प्रदर्शित हिंदी फिल्मों में से चुने गए हैं, जिनका उद्देश्य भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना और सम्मानित करना है।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल द्वारा प्रस्तुत “सिनेमा ऑफ द ईयर – इंडियन सिनेमा अवॉर्ड्स 2025” के लिए आधिकारिक नामांकन घोषित कर दिए गए हैं। यह नामांकन वर्ष 2025 में प्रदर्शित हिंदी फिल्मों में से चुने गए हैं, जिनका उद्देश्य भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना और सम्मानित करना है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इन पुरस्कारों के लिए एक विशेष ज्यूरी गठित की गई है, जिसमें फिल्म उद्योग के तीन विशेषज्ञ, एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली और आयोजन समिति का एक प्रतिनिधि शामिल है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखी गई है।

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में धुरंधर, हक, ह्यूमन्स इन द लूप, जुगनुमा, द मेहता बॉयज और मेट्रो इन डिनो जैसी फिल्मों को स्थान मिला है। इसके साथ ही निर्देशन, अभिनय, लेखन, संगीत, छायांकन और संपादन सहित विभिन्न श्रेणियों में देश के प्रमुख कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को नामांकित किया गया है। संस्थापक निदेशक हनु रोज ने बताया कि यह सूची भारतीय सिनेमा की विविधता, समकालीन विषयों और रचनात्मक प्रयोगों को दर्शाती है। प्रवक्ता नितिन शर्मा के अनुसार यह पहल पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक और उच्च मानकों पर आधारित है, जिसमें किसी भी प्रकार का प्रभाव स्वीकार नहीं किया जाता।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक