JAIPUR ग्रामीण लोकसभा सीट का RESULT : भाजपा-कांग्रेस में फंसा पेच

भाजपा प्रत्याक्षी ने जीत दर्ज की

JAIPUR ग्रामीण लोकसभा सीट का RESULT : भाजपा-कांग्रेस में फंसा पेच

चौपड़ा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। शुरूआत में चौपड़ा बढ़त बनाएं हुए थे, लेकिन कुछ देर बार भाजपा के राजेन्द्र सिंह उनके आगे हो गए।  इसके बाद भाजपा प्रत्याक्षी ने जीत दर्ज की।

जयपुर। देश सहित राजस्थान की 25 लोससभा सीटों पर मतगणना हुई। मतगणना सुबह 8 बजे सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी। प्रदेश की करीब सभी सीटों के परिणाम आ गए है। भाजपा को इस चुनाव में राजस्थान में नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने प्रदेश की आधी सीटों पर सेंध लगाई है। वहीं जयपुर ग्रामीण सीट की बात करें, तो इस सीट से कांग्रेस के अनिल चौपड़ा ने चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा के राव राजेंद्र सिंह से था। चौपड़ा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। शुरूआत में चौपड़ा बढ़त बनाएं हुए थे, लेकिन कुछ देर बार भाजपा के राजेन्द्र सिंह उनके आगे हो गए।  इसके बाद भाजपा प्रत्याक्षी ने जीत दर्ज की। हालांकि इस सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस ने बेलैट के वोटों को दोबारा गिनने की मांग की है।

2024 के चुनाव में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर 57.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह मतदान 2019 में हुए मतदान से 7.08 फीसदी कम था। 2019 में जयपुर ग्रामीण में 64.73 प्रतिशत मतदान हुआ था। जयपुर ग्रामीण सीट पर अब तक 3 बार चुनाव हो चुके है, जिनमें से 2 बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा एक बार यह सीट कांग्रेस के पाले में आई है। अब चौथी बार भी इस सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।

                                        जयपुर ग्रामीण सीट पर कब-कौन जीता

चुनाव सांसद पार्टी
2009 लालचंद कटारिया कांग्रेस
2014 कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा
2014 कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा
2024 राव राजेंद्र सिंह भाजपा
Tags: result

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद