जयपुर योग महोत्सव-2024 : 9वें दिन नगर निगम ग्रेटर के स्वच्छता योद्धाओं ने किया योग

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की शिरकत

जयपुर योग महोत्सव-2024 : 9वें दिन नगर निगम ग्रेटर के स्वच्छता योद्धाओं ने किया योग

महापौर ने कहा ‘‘जो रखते है जयपुर की स्वच्छता का ध्यान हम रखते है उनकी सेहत का ख्याल’’

जयपुर। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ग्रेटर द्वारा सांगानेर स्टेडियम में मंगलवार को स्वच्छता योद्याओं के लिए योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें ताड़ासन, प्रियताड़ासन, कपालभाती प्रणायाम, कटी चक्रारासन सहित अन्य योगासन करवाए गया जिसमें योग संस्थान गौत्तम योगा के योगाचार्य प्रियकान्त गौत्तम एवं योगिनी शिवानी ने सभी स्वच्छता योद्धाओं को योग करवाए।

कार्यक्रम में सांसद (जयपुर शहर) मंजू शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा मौजूद रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिससे वे एक स्वस्थ, संतुलित और आत्म-निर्भर जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को योग करना चाहिए ये मन शरीर सबकी स्वच्छता के लिये है स्वच्छता अन्दर से भी रहे और बाहर से भी रहे साथ ही स्वस्थ रहे सशक्त रहे।

महापौर ने कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर योग नगरी के रूप में बदल रहा है। “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हमें योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी